कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी पर खैरथल में भाजपा का हल्ला बोल, राहुल गांधी का पुतला दहन पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के सानिध्य में गूंजे नारे

Sep 3, 2025 - 14:13
 0
कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी पर खैरथल में भाजपा का हल्ला बोल, राहुल गांधी का पुतला दहन पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के सानिध्य में गूंजे नारे

खैरथल-तिजारा (जयबीर सिंह) बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और आरजेडी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य स्वर्गीय माताजी के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा के प्रयोग ने पूरे देश को आक्रोशित कर दिया है। भारतीय संस्कृति और मर्यादा पर हुए इस हमले के विरोध में खैरथल कलेक्ट्रेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी ने अब राजनीति की मर्यादा की सारी सीमाएँ तोड़ दी हैं। माँ का अपमान कांग्रेस की पहचान बन चुकी है। जनता इस अपमान का बदला आने वाले चुनाव में ज़रूर लेगी।”

विरोध प्रदर्शन पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के सानिध्य में हुआ, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को कड़ी चेतावनी दी।

प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश भाया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती चित्रा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एससी मोर्चा रामकिशन मेघवाल, जिला महामंत्री अनूप यादव, पवन यादव, रमेश रावत, जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा, रामनिवास यादव सहित अलवर उत्तर के सभी मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भीड़ ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि “अगर कांग्रेस ने इस तरह की राजनीति बंद नहीं की तो राजस्थान की जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी।”

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................