मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम कुंडला में श्री बाबा जी महाराज डूंगरी वाले संत बाबा महाराज का मेला हर वर्ष की भाति इस बार भी 8 सितंबर सोमवार को आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर लेकर ग्रामवासियों की महाराज की डूंगरी के नीचे मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मेले को लेकर चर्चा की गई।
मेले के तैयारियों के बारे में राजेंद्र मीणा ने बताया कि मेले में विशाल भंडारा एवं ढांचा दंगल और कुश्ती का आयोजन किया जाएगा।
तथा शनिवार को ध्वजा चढ़ाई जाएगी रविवार को बाबा का दरबार सजाया जाएगा और सोमवार को हवन पूजन के बाद भंडारे एवं ढांचा दंगल और कुश्ती का आयोजन किया जाएगा ।इस अवसर पर रामप्रताप, फैली राम , लालजी , बबलू ककरोड़ा, कैलाश पांचाल, मुकेश, श्रीराम, सुनील , बनवारी , कमलेश, कैलाश, ताराराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।