ठाकुर जी के निकाले डोले जलझूलनी एकादशी मनाई धूमधाम से मनाई
राजगढ़ (अलवर/अनिल कुमार गुप्ता) कस्बे की पटायरी की डूंगरी पर स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर पर जलझूलनी परिवर्तन एकादशी का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास से मनाया गया।
पंडित सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार आज के दिन भगवान नारायण के वामन अवतार की पूजा की जाती है। इस एकादशी की महत्वता यह है कि यह हजारों वाजपेय यज्ञ के फल के समान प्राप्त होता है इस दिन भगवान को डोल निकालकर नगर भ्रमण में नगर भ्रमण कराया जाता है। बताया जाता है कि आज के दिन सर्वप्रथम माता यशोदा ने श्री कृष्ण के वस्त्र प्रक्षालन किया था। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी रमेश चंद सहित सैकड़ों क्षृद्वालु महिला पुरुष मौजूद थे।

