धूमधाम से किया गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे में 9 दिवसीय गणेश उत्सव के समापन पर गुरुवार को श्रीगणेश प्रतिमाओ का विसर्जन धूमधाम से किया गया। गौरतलब है कि बीते बुधवार को गणेश चतुर्थी पर्व पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई थी। इसके बाद गणेश प्रतिमाओ को श्री शिव सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति किले रोड पर श्री गणेश आराध्य मंडल द्वारा बाजार में सैनी गणेश सेवा समिति द्वारा सैनी मोहल्ले में विराजित कर 9 दिन तक श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। गुरुवार को प्रतिमाओ का विसर्जन श्री गणेश आराध्य मंडल के अध्यक्ष कैलाश बजाज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन गोवर्धन धाम पूछरी के लोठा पर किया जा रहा है। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इधर शिवसेवा समिति द्वारा सिलीसेड, सैनी गणेश सेवा समिति द्वारा जय संमद बाध में किया जाएगा। कस्बे के तीनों मंडलों द्वारा श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर यात्रा निकाली जिसमें गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे नाचते गाते गूंजते रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ा कर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन के लिए प्रस्थान किया।

