घाट केनाल के पानी की समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Sep 4, 2025 - 13:29
 0
घाट केनाल के पानी की समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर / कमलेश जैन ) लक्ष्मणगढ़ विकास एवं संघर्ष समिति के लोगों द्वारा आज गुरुवार को घाट पिकअप बांध की मुख्य मोरी अवरुद्ध होने के कारण मानसून सत्र में लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के 10 बाध बगैर पानी के रह जाने को लेकर ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में बताया कि लक्ष्मणगढ़क्षेत्र की जीवनदायनी कहीं जाने वाली घाट कैनाल पिकअप बियर से ऐसे मानसून सत्र में भी सिंचाई विभाग व ठेकेदार की लापरवाही के चलते लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के किसान पानी की प्रतीक्षा करते करते रह गए। ज्ञापन में किसानों द्वारा बताया गया कि कल बुधवार को मौके पर नहर की मोरिया किसानों द्वारा को देखा गया जिसमें  रोड़ी से भरे हुए कट्टो द्वारा तीन लेयर लगाकर पानी को रोका गया। है विभागीय अधिकारियों से मौके से ही संपर्क किया गया लेकिन उनका जवाब कोई संतोषप्रद नहीं रहा। जबकि घाट  पिकअप बाध की चादर 3 से 4 इंच तक चल रही है। ऐसे में लक्ष्मणगढ क्षेत्र को पानी मिलना आवश्यक हो जाता है।
 किसानों की परिवेदना को मध्य नजर रखते हुए जल संसाधन विभाग को आदेश प्रसारित करने का श्रम करें।  ताकि आने वाले पानी का लाभ खेती के लिए किसानों को मिल सके।
इस मौके पर किसान यूनियन अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौधरी असलम खान गंगा लही प्रजापतअविनाश खारवाल,इकबाल खान,सतीश बसवाल,रफीक खेलदार,त्रिलोक मीणा, मोनी हरियाणा चेतन पाराशर,अनिल बसवाल,मोहित बुंदेला आदि एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................