कार्यवाही नहीं होने पर गुर्जर समाज के लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थाने
नौगावा (छगन चेतीवाल) नोगांवा मारपीट के मामले में कार्यवाही नहीं होने पर रविवार कों गुर्जर समाज के लोगो ने नौगावा थाने का घेराव किया।
गुर्जर समाज के प्रकाश गुर्जर ने बताया की 9 सितंबर कों राखी के त्योहार पर शाम कों 40-50दबंग लोगो के द्वारा विजेंद्र गुर्जर के घर पर आकर लाठी डंडो एवं फरसी से मारपीट की। औरतों के साथ भी मारपीट एवं बदतमीजी कर बेज्जती की। इस संदर्भ में नौगांव पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है नौगावा थाने में पुलिसकर्मी सिर्फ आश्वासन दे रहे है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। लड़ाई करने वाले दबंगो कों नेताओं का साथ मिला हुआ है। जिनके दबाव में पुलिस कार्यावही नहीं कर रही है। अगर पुलिस के द्वारा जल्द ही कार्यावही नहीं की गई तो समाज के लोगो कों कडे कदम उठाने होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होंगी इस मौके पर समस्त गुर्जर समाज मौजूद रहे