श्री शार्दुल सिंह बाबा की पावन धरा, पथैना में वृक्षारोपण कार्यक्रम
कठूमर (दिनेश लेखी) विद्यास्थली पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा श्री शार्दुल सिंह बाबा की पावन धरा, पथैना में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में निदेशक राजेश मीना ने बच्चों को वृक्षों के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। अध्यापकों ने भी बच्चों को स्वच्छ एवं हरित भारत की ओर योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। समाधि स्थल पर कई प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने पौधों को बचाने और विकसित करने का संकल्प लिया।और विद्यालय परिवार ने इस अभियान को निरंतर जारी रखने की घोषणा की। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।