युवा ही समाज व राष्ट्र की धरोहर , जाट समाज की प्रतिभाए सम्मानित

घाटरी में जाट सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह में उमडा जन सैलाव

Sep 7, 2025 - 12:28
 0
युवा ही समाज व राष्ट्र की धरोहर , जाट समाज की प्रतिभाए सम्मानित

भरतपुर (विष्णु मित्तल) बेहतरीन जाट समाज वैर-भुसावर की ओर से गांव घाटरी में जाट सम्मेलन तथा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमें वैर-भुसावर उपखण्ड क्षेत्र के 72 जाट बाहुल्य गांवों की 401 प्रतिभाए  सम्मानित हुई और राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों से भारी सख्यां में समाज के लोग शामिल हुए, जिसमें भरतपुर, डीग, करौली, धौलपुर, जयपुर, अलवर, दौसा, टोंक, मथुरा, आगरा आदि जिले के लोगों की सख्यां अधिक रही। वक्ताओं ने कहा कि युवा ही समाज,राष्ट्र और परिवार की धरोहर है,जिस समाज की युवा शिक्षित,संस्कारवान,देश प्रेमी होगा वह समाज प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी रहेगा। हमारा समाज प्राचीन काल से ही देश और समाज की सेवा करता आ रहा है,जिसका इतिहास गवाह है। हमें उस पर गर्व करना चाहिए। उन्होने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना उनके अन्दर सकारात्मक प्रेरणा जगाने का उत्कृष्ट प्रयास जाट समाज कर रहा है,जब हम किसी व्यक्ति की मेहनत और उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते है,तो हम सिर्फ उसका मनोबल नही बढाते,बल्कि समाज की अन्य प्रतिभा व लोगों को आगे बढने की प्रेरणा देते है। ऐसे आयोजन से समाज में भाई चारा,प्रेम,देश भक्ति,समाज सेवा की भावना जागरूक होती है और समाज संगठित होता है।

बेहतरीन जाट समाज के अघ्यक्ष कप्तान सिंह ने बताया कि जाट समाज सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से सर्व दलीय राजनैतिक-गैर राजनैतिक जनप्रतिनिधि, सामाजिक, भामाशाह, फिल्मी व उद्योग घराना से समाज की हस्तियां शामिल हुई। कार्यक्रम में वैर- भुसावर उपखण्ड क्षेत्र के जाट बाहुल्य 72 गांवों के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और सीबीएआई की परीक्षा-2025 में कक्षा-10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 3310छात्र- छात्राए और वर्ष 2024 में सरकारी-गैर सरकारी क्षेत्र में नौकरी लगने वाले 32 और समाजसेवी,भामाशाह व समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले 55 जने सम्मानित किए गए। साथ ही समाज ने मृत्यु भोज, नशामुक्ति, निरक्षता, संगठन, आत्मनिर्भरता, सदस्यता अभियान, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति आदि बिन्दुओं पर विचार प्रकट हुए।

 इस अवसर पर बेहतरीन जाट समाज सेक्टर वैर के अध्यक्ष बच्चूसिंह बदनपुरा, बल्लभगढ के अध्यक्ष दलवीर सिंह,धरसौनी के अध्यक्ष ईश्वर सिंह,छौंकरवाडा कला के अध्यक्ष दरब सिंह बाछरैन,पथैना के अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह, हलैना के अध्यक्ष निर्भय सिंह, फूल सिंह पाली, पूर्व जिला परिषद इंदल सिंह जाट, जिला युवा जाट महासभा के जिला अध्यक्ष अन्नू ठाकुर,कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह पीटीआई, महामंत्री सुरेश सिंह सरसैना, पंचायत समिति सदस्य धीर सिंह जटवलाई, पूर्व सरपच लखमी सोलंकी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजाराम भूतौली,जिला परिषद सदस्य किसन सिंह पप्पू,पूर्व जिला परिषद सदस्य ईश्वर सिंह,करतार सिंह नसवारा आदि ने अतिथि एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया।
- ये रहे कार्यक्रम के अतिथि 
राजस्थान के झाबरमल खर्रा, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया,पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह, समाजसेवी व जाट नेता राजाराम मील,पूर्व सांसद रंजीता कोली,आरएलडी जिला अध्यक्ष संतोष फौजदार, डॉ प्रेमसिंह कुंतल, बीजेपी की जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा,नेम सिंह फौजदार अतिथि रहे।
- जाट बलवान,जय भगवान के गूंजे जयकारे
घाटरी गांव में समाज की हस्तियांे सहित प्रतिभा व जन सैलाब को आते देख कार्यक्रम स्थल पर जाट बलवान,जय भगवान सहित 56 जाट कहावते में कई कहावते गूंज उठी साथ ही हनुमान जी व अन्य देवी-देवता सहित महाराजा सूरजमल, महाराजा जवाहर सिंह,महाराजा बिजेन्द्र सिंह आदि महापुरूष व शहीदों के जयकारे लगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................