कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sep 10, 2025 - 13:58
 0
कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में प्रधानाचार्य एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नावर, वैर में आयोजित जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता (14 वर्ष आयु वर्ग) छात्र वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता रही  पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर की टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया । विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय पहुँचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में आशा गुलाटी, व्याख्याता (शारीरिक शिक्षा) के नेतृत्व एवं निर्देशन में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया।  गोविंद सिंह धाकड़ की कोचिंग में विद्यार्थियों ने खेल के गुर सीखे थे  जिनसे उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय परिवार, अभिभावकों  ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
विद्यालय के प्राचार्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................