हिन्दी दिवस पर कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

Sep 10, 2025 - 13:57
 0
हिन्दी दिवस पर कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 सितम्बर को जिले के समस्त विभागों, कार्यालयों, अर्द्धसरकारी संस्थानों एवं समस्त शैक्षणिक संस्थानों में हिन्दी दिवस के अवसर पर समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं आमजन में हिन्दी के प्रति सम्मान एवं दैनिक व्यवहार में हिन्दी प्रयोग के प्रति प्रेरणा एवं उत्साह के संचार की दृष्टि से हिन्दी से संबंधित विचार गोष्ठी, निबंध लेखन, काव्य गोष्ठी, वाद-विवाद, श्रुति लेखन, हिन्दी टंकण की प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश राज्य सरकार से प्राप्त हुए है। 
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि हिन्दी दिवस के सफल आयोजन के साथ ही विभाग, कार्यालय, संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों की सूचना एवं संक्षिप्त रिपोर्ट मण्डल पुस्तकालयाध्यक्ष, राजस्थान सरकारी मण्डल पुस्तकालय, भरतपुर को भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। ताकि उन्हें संकलित कर निदेशक, भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, जयपुर को प्रेषित किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................