झगड़ा करते हुए 3 व्यक्तियों को किया शांति भंग में गिरफ्तार
वैर )भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर राहुल प्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा एवं वृताधिकारी वृत भुसावर धर्मेंद्र कुमार शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत उ.नि.के नेतृत्व में पुलिस थाना टीम द्वारा झगड़ा व उत्पात मचाने वाले व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
- 1.राजेन्द्र पुत्र कन्हैया लाल जाति कश्यप उम्र 45 साल निवासी बयाना दरवाजा कस्वा वैर थाना वैर को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
- 2.अन्सार पुत्र शौकत उम्र 45 साल निवासी फलसावटा थाना मलारना डूंगर जिला सवाईमाधोपुर को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
- 3.अफसार पुत्र शौकत उम्र 25 साल जाति गद्दी मुसलमान निवासी फलसावटा थाना मलारना डूंगर जिला सवाईमाधोपुर को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया।

