अलवर के गोविंदगढ़ में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू: बांदका स्कूल में अंडर-14 खिलाड़ियों की 28 टीमें हिस्सा लेंगी, 17 को होगा फाइनल मैच
अलवर के गोविन्दगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांदका में अंडर-14 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। ये 69वीं प्रतियोगिता 14 से 17 सितंबर 2025 तक चलेगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश शर्मा ने किया। इस मौके पर सरपंच ओमप्रकाश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य सुजान सिंह चौधरी, पी.ई.ई.ओ. अशोक अवस्थी और संयोजक कमलेश भी मौजूद रहे।

टूर्नामेंट में कुल 28 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मैच मुख्य निर्णायक युनुस खान के निर्देशन में खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह में स्कूल स्टाफ, एसएमसी सदस्य, ग्रामवासी और भामाशाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवान सिंह गुर्जर ने किया।