रामगढ़ में सेवा पखवाड़ा की तैयारी: पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से होगी शुरुआत, बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम

Sep 14, 2025 - 14:21
 0
रामगढ़ में सेवा पखवाड़ा की तैयारी: पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से होगी शुरुआत, बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम

रामगढ़ (अलवर) पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए रामगढ़ मंडल बगड़ तिराया पर रविवार को मंडल स्तरीय कार्यशाला हुई। इसमें बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कहा-प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा और समर्पण का अवसर है। कार्यकर्ताओं को 15 दिन में सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

सेवा पखवाड़े के दौरान कई कार्यक्रम होंगे। इनमें रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान शामिल हैं। स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे। गरीबों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी प्रदीप जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा और मंडल संयोजक रामजीलाल यादव मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी ने अध्यक्षता की। मंडल महामंत्री दिनेश ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यशाला में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने सेवा पखवाड़े को सफल बनाने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................