30 वर्षों से श्मशान भूमि का चल रहे विवाद को पूर्व विधायक के प्रयासों ने ग्रामीणों की आपसी सहमति से सुलझाया

ग्रामीणों ने जताया पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का आभार।

Sep 14, 2025 - 14:58
 0
30 वर्षों से श्मशान भूमि का चल रहे विवाद को पूर्व विधायक के प्रयासों ने  ग्रामीणों की आपसी सहमति से सुलझाया

जयपुर (राजेश कुमार जांगिड़) चौंमू विधानसभा के भूतेड़ा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम हाबू का बास में पिछले 30 वर्षों से श्मशान भूमि के मामले को लेकर विवाद चल रहा था तथा ग्रामीण लंबे समय से समाधान की राह देख रहे थे। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की उपस्थिति में ग्राम पंचायत प्रशासक गौरी शंकर नेतड़, मालीराम  घोसलिया, सुराराम मीणा, रुडमल बोचलिया व अन्य ग्रामीणों ने आपसी समझाइश कर इस विवाद को आपसी सहमति से सुलझाया लिया गया। सरपंच गौरीशंकर नेतड़ ने बताया कि राजस्व अधिकारी द्वारा श्मशान भूमि का सीमाज्ञान करके चिह्नित करने के बाद काश्तकारों ने अपनी स्वेच्छा से जमीन खाली कर श्मशान भूमि के लिए छोड़ दी। श्मशान भूमि का मामला सुलझते ही ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी।पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि मेरा संकल्प हमेशा यही है कि समाज में शांति, सहयोग और विकास का वातावरण बना रहे और हर गांव-ढाणी की समस्याओं का मिल-बैठकर समाधान किया जाए। ग्रामीणों ने विवाद को सुलझाने के पश्चात पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का साफा पहनाकर आभार जताया। इस मौक़े पर ग्रामवासी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................