महवा में ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मनाया विधायक राजेंद्र मीना का जन्मदिवस
गृह राज्यमंत्री बेढम सहित कई विधायकों ने शिरकत कर दी बधाईयाँ, क्षेत्र में जश्न का माहौल।
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र मैं सोमवार को विधायक राजेंद्र मीणा के जन्म दिवस के अवसर परजनसैलाब और जश्न के रंग में सराबोर रहा, विधायक राजेंद्र मीना का जन्मदिवस ऐतिहासिक उत्सव के रूप में जनप्रतिनिधियों में क्षेत्र की लाखों लोगों की के प्रेम प्यार ने मौके पर पहुंच कर विधायक राजेंद्र मीणा को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं बधाई देते हुए धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। सुबह विधायक राजेंद्र मीणा ने अपने दिन की शुरुआत अपने स्वर्गीय दादा-दादी को नमन कर आशीर्वाद लिया, फिर माता-पिता और पूर्व मंत्री मौसी गोलमा देवी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उन्होंने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और केक काटकर उत्सव का आगाज किया।
सोमवार कोसुबह होते ही महुवा कस्बे और आसपास के गांवों से लोग विधायक राजेंद्र मीणा को बधाई देने उमड़ पड़े । जैसे ही विधायक का काफिला क्षेत्र की गलियों और मुख्य बाजार से गुजरा, जगह-जगह मालाओं, दुपट्टों और चुनरी से उनका भव्य स्वागत हुआ। कई स्थानों पर उन्हें फलों से तोला गया और बाद में इन फलों का वितरण गरीबों और जरूरतमंदों में किया गया, जिससे सामाजिक सेवा का संदेश पूरे क्षेत्र में फैल गया।
इस खास अवसर पर विधायक राजेंद्र मीना ने क्षेत्र को करोड़ों रुपए की विकास सौगात दी। विभिन्न सड़कों के शिलान्यास के साथ जिला अस्पताल महुवा में डायलिसिस वार्ड का शुभारंभ किया गया। इससे अब गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़े शहरों में उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और यह सुविधा यहीं उपलब्ध होगी।
सुबह जिला अस्पताल परिसर में भारत विकास परिषद की ओर से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें 276युवाओं, महिलाओं, पुरुषों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। विधायक राजेंद्र मीना ने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए इसे मानवता की सच्ची मिसाल बताया और शिविर में शामिल सभी का तहेदिल से धन्यवाद किया।
विधायक राजेंद्र मीना अपने जन्म दिवस के अवसर परदिनभर लगातार लोगों के बीच रहे। विधायक राजेंद्र मीणा ने महुवाकिले स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में पहुंचे जहांगौशाला के अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय शंकर बोहरा, सचिव व्यवस्थापक गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, कोषाध्यक्ष डॉक्टर माधव खंडेलवाल, विनोद सिंह जादौन, नेमीचंद खेड़ली वाले,महेश आचार्य, युवा नेता हर्ष अवस्थी, सहित अन्य सैकड़ो गो सेवकों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर विधायक राजेंद्र मीणा का स्वागत किया इस दौरान गौ माता के बने दूध से मावे का केक काटा गया वही विधायक राजेंद्र मीणा ने अपने हाथों से गौशाला कीगौमाताओं को गुड़ और हरा चारा खिलाकर गौ माताओ, काआशीर्वाद लिया। इसके बाद ग्राम पालौदा में प्रेम हरिजन से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और इस मौके पर उन्हें उपहार व मिठाई भेंट की। इसके बाद बाबा बालकदास महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक राजेंद्र मीणा का जन्मदिन कामुख्य समारोह महवा-मंडावर रोड स्थित अवध मैरिज होम में हुआ, जहां प्रदेश की राजनीति का विशाल जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान राजस्थान के गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढम, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, लालसोट विधायक रामविलास मीना, सपोटरा विधायक हंसराज, कठूमर विधायक रमेश खींची, निवाई विधायक रामसहाय, चाकसू विधायक रामावतार और जमवारामगढ़ विधायक महेंद्रपाल सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने विधायक राजेंद्र मीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और स्मृति चिन्ह व विशेष प्रतीक चिह्न भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी ।
दोपहर से शाम तक अवध मैरिज होम में लोगों का तांता लगा रहा। दूर-दराज से आए हजारों लोगों ने अपने चहेते विधायक को 51 किलो और 101 किलो की विशाल फूलमालाओं, मोतियों की मालाओं और दुपट्टों से सम्मानित किया। मिठाई खिलाकर और गले लगाकर बधाई देने का सिलसिला लगातार चलता रहा। इस दौरान विधायक को उनकी गुजरी यादों से जुड़ी विशेष तस्वीरें और भव्य प्रतीक चिह्न भी भेंट किए गए।
विधायक राजेंद्र मीना ने इस अभूतपूर्व प्यार और सम्मान के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा कर्ज है, जिसे वे जनसेवा और विकास कार्यों के माध्यम से चुकाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का सुख-दुख ही उनका परिवार है और वे हर पल लोगों की सेवा में तत्पर रहेंगे।
महवा में उमड़े जनसैलाब, विकास की नई सौगातों और पूरे दिन चले कार्यक्रमों ने यह साबित कर दिया कि विधायक मीना की लोकप्रियता निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। यह दिन महवा के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि मेरे 51वें जन्मदिन पर आप सभी का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त हुआ, इसके लिए मैं आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। आदरणीय गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का आगमन और आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है।
साथ ही विधायकगण, लालसोट रामविलास , सपोटरा हंसराज , बांदीकुई भागचंद , कठूमर रमेश , निवाई रामसहाय , चाकसू रामावतार , जमवारामगढ़ महेंद्रपाल , बाबा बालकदास जी महाराज, गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र अवधेश अवस्थी सहित गणमान्य नागरिकवदेवतुल्य जनता जनार्दन, भाजपा कार्यकर्ता और मेरे सभी दोस्तों, भाइयों, बड़ों और माताओं-बहनों का प्यार और समर्थन मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
जन्मदिन पर भारत विकास परिषद महवा के तत्वाधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले 276 रक्तदाताओं का हार्दिक आभार धन्यवाद देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के सभी संसाधनों से आपने जो प्यार आशीर्वाद दिया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद आभार।आप सभी का यह प्यार और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल है और मैं इसे आपकी सेवा में समर्पित करने का प्रयास करूंगा। मैं आप सभी का हाथ जोड़कर विनम्रता पूर्वक धन्यवाद करता हूँ और सदा आपका आभारी रहूंगा।