नीमला स्कूल में आयोजित हुई हिंदी व पर्यावरण विषय के अध्यापकों की कार्यशाला
सकट क्षेत्र के नीमला गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को हिंदी एवं पर्यावरण विषय के अध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला का शुभारंभ विधालय की प्रधानाचार्य मंजू बैरवा, ब्लॉक आरपी रमेश गोस्वामी व व्याख्याता दीनदयाल शर्मा के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला शुभारंभ उद्बोधन पर प्राचार्य एवं गोस्वामी ने कार्यशाला की उपादेयता एवं आयोजन का कारण का विस्तार से वर्णन किया । कार्यशाला के दौरान दक्ष आरपी रमेश गोस्वामी ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यशाला को मूर्त रूप प्रदान किया गया और विभिन्न सत्रों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के विभिन्न आयाम , स्कूल आधारित आकलन में काम लेने वाले विभिन्न टूल्स पर प्रकाश डालने के साथ ही बेस्ट प्रैक्टिस को डिस्पले किया गया। हिंदी भाषा को प्रारंभिक स्तर पर बच्चों को कैसे अधिगम कराया जाए,भाषा के चारों कौशलों पर अच्छी समझ कैसी बने इस पर विस्तार से समझाया गया। वही एबी एल के आईटी का सदुपयोग ईवीएस विषय को ठोस ऑब्जेक्ट्स के साथ अनुभव के द्वारा बच्चों को समूहवार अध्यापन करवाना आदि। कार्यशाला में नीमला, सकट, राजपुर बड़ा और सुरेर पीईईओ के अधीनस्थ स्कूलों के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को अध्यन करवाने वाले हिंदी और पर्यावरण के शिक्षकों ने सहभागिता की।


