सफलता की कहानी, सरकारी योजना से बनेगा उज्ज्वल भविष्य
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) जिले में आयोजित ग्राम सेवा शिविर ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। इसी का एक उदाहरण ग्राम पंचायत सलारपुर के निवासी फूल सिंह पुत्र हैं, जिन्हें इस शिविर में प्रधानमंत्री किसान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ प्रदान किया गया, जिससे उनकी जिंदगी को एक नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य ही मेरा मुख्य व्यवसाय है। किसान जीवन में हमेशा अनेक कठिनाइयाँ आती हैं, खासकर समय पर कृषि उपयुक्त साधनों की उपलब्धता और महंगे साहूकारों के ब्याज से निकलना एक बड़ी चुनौती होती थी।
लेकिन अब मेरी ज़िन्दगी में एक नया बदलाव आया है, राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में फार्मर रजिस्ट्रेशन हेतु उपस्थित हुआ। इसी अवसर पर मुझे प्रधानमंत्री किसान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत मदद मिली। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा ₹6,000 तथा राज्य सरकार द्वारा ₹3,000 मेरे खाते में सीधे प्रदान किए गए।
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह हुआ कि मुझे खाद और बीज खरीदने के लिए साहूकारों से ब्याज पर पैसा नहीं लेना पड़ेगा। समय पर खाद और बीज उपलब्ध हो जाने से मैं अपने खेतों में समय से कृषि कार्य कर सकता हूॅ। परिणामस्वरूप फसल उत्पादन में भी वृद्धि होगी। साथ ही, साहूकारों को ब्याज चुकाने की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।
यह योजना न केवल मेरे जीवन को आसान बनाएगी, बल्कि मेरी आय में भी बढ़ोतरी करेंगी। अब मैं आत्मनिर्भर महसूस कर रहा हूँ और अपने खेतों में बेहतर गुणवत्ता की फसल उगाकर परिवार का भरण-पोषण कर सकूंगा। मैं पूरे दिल से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस तरह की योजनाएं किसानों के लिए शुरू कीं। यह योजना वास्तव में किसान मित्र सिद्ध हुई है और मैं हर किसान भाई-बहन से आग्रह करता हूँ कि इसका लाभ अवश्य उठाएं।