गोविन्दगढ़ उपखण्ड में सेवा पर्व पखवाडे के अंतर्गत नगरपालिका गोविन्दगढ़ में शहरी सेवा शिविर एवं सैदमपुर, न्याणा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित

Sep 17, 2025 - 14:35
 0
गोविन्दगढ़ उपखण्ड में सेवा पर्व पखवाडे के अंतर्गत नगरपालिका गोविन्दगढ़ में शहरी सेवा शिविर एवं सैदमपुर, न्याणा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित

  गोविन्दगढ़ ,(अलवर)  गोविन्दगढ़ उपखंड क्षेत्र में  आज 17 सितम्बर को नगरपालिका गोविन्दगढ़ में शहरी सेवा शिविर एवं सैदमपुर,न्याणा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। नगरपालिका गोविन्दगढ़ में शहरी सेवा शिविर में उपखंड अधिकारी निहारिका शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुंती कौर को प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किस्त 50,000 रुपए का चेक प्रदान किया।  

शिविर में राशन कार्ड के कार्य के लिए आए मोहम्मद साकिब ने बताया कि वह अपने बच्चों के नाम जुड़वाने के लिए परेशान हो रहा था । और आज शहरी सेवा शिविर में  राशन कार्ड में अपने बच्चों के नाम जुड़ जाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं विधायक सुखवंत सिंह का धन्यवाद दिया। 
 
वहीं पंचायत समिति क्षेत्र में ग्रामीण सेवा शिविर आज सैदमपुर,न्याणा ग्राम पंचायतो में आयोजित किए गए। जिसमे शिविर में ग्रामीण विकास विभाग ,पंचायती राज विभाग,वन विभाग, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, कृषि विभाग, आयोजना विभाग, खाद्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,श्रम विभाग,राजस्व विभाग के द्वारा कार्य कराए गए। 

शिविर में इस दौरान उपखंड अधिकारी निहारिका शर्मा, तहसीलदार राजेंद्र यादव, नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता  नवीन दुआ , विकास अधिकारी लेखराज सैनी, अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश गुर्जर, सहायक विकास अधिकारी सुभाष शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................