ग्राम नमाना में पेयजल कनेक्शन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

Sep 18, 2025 - 13:15
 0
ग्राम नमाना में पेयजल कनेक्शन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

राजसमन्द (पप्पू लाल कीर) ग्राम पंचायत नमाना के ग्राम नमाना के वार्ड संख्या 4 , नैनपुरिया एवं मानपुरा में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों को नियमित एवं पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं होने से महिलाओं एवं बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर आज ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में स्पष्ट उल्लेख किया गया कि बागेरी जल योजना से कनेक्शन जोड़कर नमाना वार्ड 4, नैनपुरिया एवं मानपुरा तक शीघ्र सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। संबंधित अधिकारी ने 15 दिन के भीतर पानी देने का आश्वासन दिया ।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से प्रभु लाल, चुन्नीलाल, परसराम, सम्पतलाल , मोहन गायरी , पप्पू लाल कीर , नारायण भील , कालूराम कुमावत , देवीलाल , राधेश्याम , आदि अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे । ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन त्वरित कार्यवाही कर पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करेगा ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................