"विकास दिवस" पर युवाओं में दिखा जोश और संकल्प – अंता में हुआ प्रेरणादायक आयोजन

Sep 18, 2025 - 13:12
 0
"विकास दिवस" पर युवाओं में दिखा जोश और संकल्प – अंता में हुआ प्रेरणादायक आयोजन

अंता (शफीक मंसूरी ) 
 प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत बारां, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रेरणादायक कार्यक्रम "विकास दिवस" का आयोजन Rsldc सेंटर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विश्वविद्यालय कोटा के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवीण गालव रहे, जिन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को न्यू इंडिया के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री  की दूरदर्शी सोच, विकास योजनाओं और युवा शक्ति पर विश्वास को रेखांकित करते हुए युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर माय भारत वॉलंटियर प्रवीण शर्मा एवं युवा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित अनेक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित RSLDC सेंटर मैनेजिंग डायरेक्टर कौशल शर्मा ने उपस्थित छात्राओ से कहा कि युवा अपने विचारों से यह स्पष्ट किया कि वे देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित हैं। कार्यक्रम में संवाद, विचार-विमर्श, प्रेरणादायक भाषण एवं सामाजिक सरोकारों पर चर्चा हुई। "विकास दिवस" केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह युवाओं के आत्मबल, सेवा-भाव और नेतृत्व क्षमता को सशक्त करने का एक कदम था। इस अवसर पर युवाओं ने यह संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत 2047 के विज़न को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान करने एवं अधिक से अधिक युवाओं के रक्तदान हेतू पंजीयन कराने का आव्हान किया साथ ही विकसित भारत युवा संवाद क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक युवाओं के माय भारत पोर्टल पर पंजीयन करने की अपील की। इस दौरान rsldc सेन्टर डारेक्टर कमल मीणा सहित अन्य उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................