जहाजपुर प्रधान सीता देवी गुर्जर के निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Sep 20, 2025 - 13:15
 0
जहाजपुर प्रधान सीता देवी गुर्जर के निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) पंचायत समिति की प्रधान सीता देवी गुर्जर के निलंबन पर अब सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने 5 जुलाई 2024 को आदेश जारी कर सीता देवी गुर्जर को वित्तीय अनियमितताओं व कार्यों में लापरवाही के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया था।

इस आदेश को चुनौती देते हुए सीता देवी गुर्जर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर के आदेश पर रोक लगाते हुए कहा कि यह रोक विशेष अनुमति याचिका (SLP) की सुनवाई पूरी होने तक प्रभावी रहेगी।

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अरिजीत प्रसाद और अन्य वकीलों ने पैरवी की तथा देरी माफी का आवेदन भी दाखिल किया। अदालत ने याचिका और विलंब माफी दोनों पर नोटिस जारी कर दिया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पमिदिघंटम श्री नरसिम्हा और न्यायमूर्ति अतुल एस. चंदुरकर की पीठ ने की। सुप्रीम कोर्ट अब अगली सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर आगे का फैसला करेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................