उदयपुरवाटी में आज से 10 दिवसीय भव्य रामलीला का होगा आयोजन:रामलीला मंडली द्वारा घर-घर दिया गया निमंत्रण

Sep 21, 2025 - 12:29
 0
उदयपुरवाटी में आज से 10 दिवसीय भव्य रामलीला का होगा आयोजन:रामलीला मंडली द्वारा घर-घर दिया गया निमंत्रण

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित जीटी कॉलेज के नजदीक सैनी मंदिर परिसर में आज रात 8:00 बजे से भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा l नवरात्रों में 10 दिन तक चलने वाली रामलीला के दौरान आज पहले दिन  मुकुट पूजन एवं भगवान श्री राम का जन्म होगा l रामलीला मंडल के संचालक लव कुश महाराज ( पाराशर ) एवं अध्यक्ष श्री विजय शंकर महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री प्रयागराज धाम प्रचारक रामलीला मंडल द्वारा 10 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है l  सैनी मंदिर के अध्यक्ष बीरबल सैनी की देखरेख में हो रहा है रामलीला का आयोजन l रामलीला मंडल द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अगले महीने 1 अक्टूबर तक चलने वाली रामलीला के दौरान दर्शकों को रामलीला में अलग-अलग मनमोहक दृश्य दिखाए जाएंगे l रामलीला मंडली द्वारा रविवार को घर-घर लोगों को जाकर निमंत्रण दिया गया ताकि अधिक से अधिक रामलीला  का दर्शक आनंद ले सके l 1 अक्टूबर को रावण वध व राजतिलक की रामलीला का मंचन किया जाएगा जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे l इस दौरान विजय शंकर महाराज रामलीला अध्यक्ष, लव कुश पांडे पाराशर, भजनलाल पांडे गुरवंत बाबा रामलीला महंत, सरोज मिश्रा, मिथिलेश शुक्ला, दीपक पांडे , इंद्रजीत मिश्रा, पंकज पांडे अजय कुमार आदि मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................