श्री खण्डेलवाल वैश्य महिला मण्डल खेरली की बैठक हुई संपन्न : महिला मण्डल का डांडिया उत्सव 24 को
खेरली/ दिनेश लेखी। श्री खण्डेलवाल वैश्य महिला मण्डल की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 20 सितंबर को सुषमा दुसाद की अध्यक्षता में खण्डेलवाल भवन में सम्पन्न हुई।
मण्डल अध्यक्ष सुषमा दुसाद ने बताया कि बैठक में समाज की महिलाओं का डांडिया उत्सव बुधवार 24 सितम्बर 2025 को भव्य रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। महिला अध्यक्ष दुसाद द्वारा जानकारी दी गई कि 24 सितम्बर को डांडिया उत्सव सांय 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक खण्डेलवाल भवन में रखा गया है। डांडिया उत्सव में प्रवेश शुल्क 8 से 10 वर्ष वाले बच्चों के लिए 50 रुपए एवं अधिक आयु वालों बच्चों एवं महिलाओं के लिए 100 रुपए निर्धारित की गई है तथा ड्रेस कोड लहंगा चोली रखा गया है। प्रवेश कूपन खण्डेलवाल धर्मशाला के मैनेजर से प्राप्त किए जा सकते हैं। उत्सव में जलपान एवं खाने की व्यवस्था भी रहेगी।