कोलसिया के श्रवण सागर को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

Sep 22, 2025 - 13:14
 0
कोलसिया के श्रवण सागर को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) 
राजस्थान फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन रविवार को जयपुर में हुआ। कार्यक्रम के अतिथि फ़िल्म  स्टार चंकी पांडे, डेजी शाह, सुमित व्यास, दिलीप सैन,कुंजीलाल मीणा (आईएएस), रवि जैन (आईएएस), बिकाजी ग्रुप के दीपक अग्रवाल,स्टेज ओटीटी के फाउंडर प्रवीण सिंघल मौजूद रहे।फेस्टिवल में राजस्थानी व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों व उनके कलाकारों को अवार्ड्स से नवाजा गया।आईएएस डॉ जितेन्द्र सोनी के उपन्यास पर बनी राजस्थानी फ़िल्म भरखमा के लिए कोलसिया के श्रवण सागर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता एवं डॉ जितेन्द्र सोनी को सर्वश्रेष्ठ लेखक का अवॉर्ड दिया गया I इस फ़िल्म की ज्यादातर शूटिंग शेखावाटी में हुई थी। एक्टर श्रवण सागर भी शेखावाटी के नवलगढ़ से तालुक रखते हैं।इन्हें पहले भी राजस्थानी सिनेमा में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिल चुका है।इस  मौके पर फ़िल्म अभिनेता चंकी पांडे, अभिनेत्री चारु असोपा,मॉडल कृष्णा सोनी सहित अनेक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी।इस अवसर पर फ़िल्म प्रोड्यूसर प्रमोद सोनी ने कहा कि सिनेमा के विकास और विस्तार के लिए ऐसे आयोजन होना जरूरी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................