कठूमर पंचायत समिति में एसआईएस सुरक्षा एजेंसी द्वारा भर्ती रजिस्ट्रेशन कैम्प 25 सितम्बर को होगा आयोजित

भर्ती कैंप में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजरों का होगा चयन

Sep 23, 2025 - 15:02
 0
कठूमर पंचायत समिति में एसआईएस सुरक्षा एजेंसी द्वारा भर्ती रजिस्ट्रेशन कैम्प 25 सितम्बर को होगा  आयोजित

अलवर (दिनेश लेखी) कठूमर पंचायत समिति सभागार में एसआईएस सुरक्षा एजेंसी द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन 25 सितंबर गुरुवार  को आयोजित किया जाएगा, जिसमे अभ्यर्थियों का मापदंडों के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कैम्प का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

कमांडेंट कार्यालय के राकेश चौधरी ने बताया कि कठूमर क्षेत्र के युवाओं के लिए सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। ऊँचाई 168-170 सेंटीमीटर और वजन 55 से 90 किलोग्राम आवश्यक है। अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थियों को देशभर के औद्योगिक क्षेत्रों, अस्पतालों, ऐतिहासिक धरोहरों और निजी संस्थानों में नियुक्त किया जाएगा।
सुरक्षा जवानों को 14,000 से 26,000 रुपये और सुरक्षा सुपरवाइजरों को 18,000 से 30,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल, सालाना वेतनवृद्धि, प्रमोशन, आवास और मेस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................