छः औद्योगिक भूखण्ड़ों का ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन, 7 अक्टूबर तक आनलाईन कर सकेगें आवेदन

Sep 24, 2025 - 13:35
Sep 24, 2025 - 13:41
 0
छः औद्योगिक भूखण्ड़ों का ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन, 7 अक्टूबर तक आनलाईन कर सकेगें आवेदन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) भरतपुर द्वारा डीग एवं धौलपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित 06 औद्योगिक भूखण्ड़ों का ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन किया जा रहा है। जिसमें 7 अक्टूबर तक  उद्यमी पंजीयन कर अमानत राशि रीको की वेबसाइट पर आनलाईन भुगतान कर सकेगें।
वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक एनसी वर्मा ने बताया कि नीलाम किये जाने वाले भूखण्ड़ 600 वर्गमीटर से लेकर 3629 वर्गमीटर तक के आकार में उपलब्ध है। इच्छुक उद्यमियों को पंजीयन एवं अमानत राशि का ऑनलाइन भुगतान रीको की वेबसाइट पर 07 अक्टूबर शाम 6 बजे तक करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड उद्यमी 08 अक्टूबर सुबह 10 बजे से 10 अक्टूबर शाम 5 बजे तक ई-नीलामी में भाग ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि ई-नीलामी प्रक्रिया में इस बार महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब आवंटन प्राप्त करने वाले उद्यमियों को दो वर्षों के भीतर न्यूनतम 30 प्रतिशत भूखण्ड़ क्षेत्रफल में निर्माण कार्य पूरा कर उद्योग को उत्पादन में लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भूखण्ड़ को खाली अवस्था में बेचना प्रतिबंधित होगा तथा उद्यमी केवल उत्पादन शुरू होने के पाँच वर्ष बाद ही अपनी इकाई का विक्रय कर सकेंगे। रीको की इस पहल से जिले में औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ ही राजकीय स्तर पर निवेश और रोजगार के नये अवसर बनने की संभावना जताई जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................