युवा महोत्सव-2025 का आयोजन: राजस्थान युवा बोर्ड़ पोर्टल एवं माई भारत पोर्टल पर करे पंजीकरण-एडीएम

Sep 24, 2025 - 13:34
 0
युवा महोत्सव-2025 का आयोजन:  राजस्थान युवा बोर्ड़ पोर्टल एवं माई भारत पोर्टल पर करे पंजीकरण-एडीएम

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के बिंदु संख्या 13 की क्रियान्विति के तहत संभाग स्तरीय एवं जिले में युवा महोत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है। युवा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सृजनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। 
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर राहुल सैनी ने बताया कि युवा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें भाषण, स्टोरी राइटिंग, पेंटिंग, लोकनृत्य, एकल लोकनृत्य, लोकगीत, एकल लोकगीत, कविता लेखन तथा नवाचार (विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, एग्रो प्रोडक्ट्स) जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी। उन्होंने बताया रावण हत्था, रम्मत, अलगोजा, माण्डणा, लांघार्मोगणीहार, कठपुतली, खड़ताल, मोरचंग, भपंग आदि राजस्थान की लोककलाएं आयोजित की जायेगी। 
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान युवा बोर्ड की गाइडलाईन के अनुसार 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं को राजस्थान युवा बोर्ड पोर्टल  एवं माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव प्रस्तावित तिथि 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर एवं संभाग स्तरीय युवा महोत्सव 1 नवम्बर से 20 नवम्बर  तक आयोजन किया जाएगा। 
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर  ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए जिला स्तरीय युवा महोत्सव में चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की कला, साहित्य एवं नवाचार से जुड़ी हुई प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करेगा और युवाओं में ऊर्जा, सृजनशीलता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................