भारतीय किसान संघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुईं चर्चा

Aug 2, 2023 - 19:19
 0
भारतीय किसान संघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुईं चर्चा

 उदयपुरवाटी / बाघोली (सुमेर सिंह राव)
भारतीय किसान संघ जिला झुंझुनू तहसील उदयपुरवाटी व गुढा तहसील के किसानों की बैठक सराय गांव में बुधवार को उदयपुरवाटी तहसील अध्यक्ष रामचंद्र सिंह शेखावत सराय, गुढा तहसील अध्यक्ष धर्मेश  की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उपाध्यक्ष डॉक्टर जगदीश  गुर्जर, संभाग संगठन मंत्री नीरज कुमार भी शामिल हुए।
बैठक में भारतीय किसान संघ की संगठनात्मक विस्तार की योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला गया  उपाध्यक्ष जगदीश गुर्जर ने बताया की भारतीय किसान संघ की सदस्यता 3 वर्ष में एक बार की जाती है जिसके निमित्त यह वर्ष हमारा सदस्यता अभियान के लिए होगा इसलिए संगठन की योजना के अनुसार हम सब ने तय किया है कि हम प्रत्येक ग्राम  पर जाकर भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी एवं वहां के प्रत्येक किसान को भारतीय किसान संघ का सदस्य बनाएंगे।इसी के साथ साथ संभाग संगठन मंत्री नीरज कुमार ने बताया की भारतीय किसान संघ किसानों का किसानों के लिए और किसानों द्वारा चलाया जाने वाला एक गैर राजनीतिक संगठन है जो सामाजिक क्षेत्र में किसानों के द्वारा संगठनात्मक रचनात्मक एवं आंदोलन कार्य करते हुए प्रत्येक ग्राम के किसान को एक जाजम पर लाकर किसानों की सभी समस्याओं के समाधान कराने के लिए एकत्रित कर कार्य किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष गिरधारी लाल, महेंद्र सिंह शेखावत, धर्म चंद पूनिया, सुरेंद्र कुमार, सरदारा राम सैनी ,रफीक मोहम्मद, धन्ना राम शर्मा, सरदारा राम बगड़िया, मानसिंह मिठारवाल, रतन नायक, मनोज शर्मा, जगदीश पलाणा, नंदा राम सुरपुरा, अरोड़ा राम बर बर, महेंद्र कुमार वर्मा, दिनेश कुमार अग्रवाल, बाबूलाल कुमावत, सुरेंद्र तवर, बने सिंह तवर, अमीचंद महला, शीशराम खेरवा, शीशराम मैच, दाताराम महला, मनीराम देवा, श्री चंद देवा, मेवाराम खेरवा, भागीरथ राम ढाका, जगमाल मेनू, बहादुर देवा, मोतीराम मेनू, गिरधारी रेबारी, उमेद सिंह खेरवा आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................