अग्रसेन महिला महाविद्यालय खेरली में मनाया एनएसएस का स्थापना दिवस

Sep 25, 2025 - 13:24
 0
अग्रसेन महिला महाविद्यालय खेरली में मनाया एनएसएस का स्थापना दिवस

खेरली (दिनेश लेखी) अग्रसेन महिला महाविद्यालय खेरली में तीनों इकाइयों के तत्वाधान में बुधवार को एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया।  कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नेहा गोयल ने समस्त स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए श्रमदान व सामाजिक सेवा सरोकारों से जुड़ने का संदेश दिया तथा सभी छात्राओं को माय भारत के विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग प्रोग्राम में सभी युवाओं को भाग लेने के लिए कहा।

कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने छात्राओं को अपने ग्राम या पंचायत इकाई में स्वच्छता, साक्षरता के प्रति जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान, वृक्षारोपण, अपराधों व बीमारियों के रोकथाम आदि जैसी बुराइयों को दूर करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर गोल ली बस्ती गालखेड़ा में स्वच्छता रैली निकाली गई। 
सभी स्वयंसेविकाओं ने एनएसएस से जुड़कर कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी ,दृढ़ निश्चय ,लगन  व मेहनत और सामाजिक सेवा का संकल्प किया। अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी छात्रों को एनएसएस इकाई से जुड़कर सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समस्त स्वयं सेविकाएं और समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की सफाई करके श्रमदान भी किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................