भरतपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी ने प्रमुख मुद्दों पर की बीजेपी नेताओ से चर्चा
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल एवं महामंत्री राहुल बंसल ने आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक परनामी से शिष्टाचार भेंट कर जिले से जुड़े औद्योगिक, कृषि, जल, स्वास्थ्य, परिवहन एवं आर्थिक विकास से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन सौंपा। चैम्बर पदाधिकारियों ने निम्नलिखित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की:
- TTZ क्षेत्र में प्रदूषण प्रमाण पत्र रोक से उत्पन्न औद्योगिक समस्याएँ।
- भरतपुर को यमुना एक्सप्रेसवे एवं मथुरा हाईवे से जोड़ने की मांग।
- भरतपुर संभाग में ESI चिकित्सालय की स्थापना।
- GRAP नियमों से जिले को छूट।
- RIICO क्षेत्र में UDI टैक्स की समस्या।
- भरतपुर अनाज मंडी का स्थानांतरण।
- वर्षा जल संचयन नियमों का पुनर्विचार।
- GST 2.0 के तहत पूर्व सेस की वापसी/समायोजन।
- भरतपुर जिले को NCR से बाहर करने का अनुरोध। अशोक परनामी ने पूरे ध्यानपूर्वक संगठन के प्रतिवेदन को सुना और प्रत्येक समस्या को गंभीरता से समझते हुए कहा कि वे इन सभी मुद्दों को संबंधित विभागों एवं मंत्रियों तक शीघ्र पहुँचाएँगे तथा समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भरतपुर जिले के विकास, उद्योग एवं व्यापार जगत की समस्याओं के निवारण के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। भरतपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ ने माननीय परनामी का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि शीघ्र ही इन समस्याओं का ठोस समाधान सामने आएगा।
Files