कठूमर सीएचसी पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का विधायक खींची ने किया उद्घाटन

Sep 26, 2025 - 13:37
 0
कठूमर सीएचसी पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का विधायक खींची ने किया  उद्घाटन

कठूमर (दिनेश लेखी) सीएचसी कठूमर पर  शुक्रवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधायक रमेश खींची ने फीता काटकर उद्घाटन किया। 
इस मौके पर विधायक खींची ने कहा कि महिलाओं को पोषण, मातृ सुरक्षा, शिशु देखभाल और संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया। और समय- समय पर जांच स्क्रीनिंग करवा कर गंभीर बीमारियों से जैसे एनीमिया, ब्रैस्ट कैंसर आदि से बचा जा सके।
चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जवाहर सिंह ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पर महिलाओं, गर्भवती महिलाओं एवं बालिकाओं को समय-समय पर खून की जांच करवाने, ब्रैस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, स्क्रीनिंग करवाने के लिए प्रेरित किया ताकि एनीमिया एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का समय पर पता लगाया जा सके और समय पर उपचार से किसी की अनहोनी से बचा जा सके।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत कुल 456 मरीज का उपचार हुआ। जिसमें बीपी मैरिज 22, शुगर 22, ओरल कैंसर पांच, ब्रेस्ट कैंसर 7 महिला, सर्वाइकल कैंसर सात महिला, एनीमिया स्क्रीनिंग 25 महिला, टीकाकरण 34, काउंसलिंग 15 मरीजों की हुई। इस मौके पर रामरतन सैनी, प्रेम सिंह, मुकेश जांगिड़, जगपत, हरिशंकर तंवर एवं समस्त सीएचसी स्टाफ मौजूद था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................