सम्राट स्कूल में गरबा महोत्सव धूमधाम से मनाया

Sep 29, 2025 - 12:34
 0
सम्राट स्कूल में गरबा महोत्सव धूमधाम से मनाया

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के माताभर रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को नवरात्रा के अवसर पर गरबा रास प्रतियोगिता, डांडिया सजाओ प्रतियोगिता और हांडी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया।  विद्यालय निदेशक महेंद्र विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूनम चौखड़ा,  पूजा मुंदडा, पूजा अग्रवाल, डॉ उमा राठौड़ ने मां सरस्वती के चित्र पर मालार्पण और दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया।  प्रधानाचार्या किस्मत राठौड़ ने मां दुर्गा के नौ रूपों के बारे में बताया। अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य कृष्णा दाधीच ने मंच का संचालन करते हुए नारी का सम्मान करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य कृष्णा दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया की गरबा रास प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम की कक्षा आठ की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही तथा द्वितीय स्थान पर कक्षा ग्यारह की छात्राएं रही। हांडी सजाओ प्रतियोगिता में हिंदी माध्यम की कक्षा आठ की छात्रा अलिना व अंग्रेजी माध्यम की कक्षा सात की छात्रा निधांशी संयुक्त रूप से प्रथम रहे तथा दूसरे स्थान पर अंग्रेजी माध्यम की कक्षा सात की छात्रा फरीन रही। डांडिया सजाओ प्रतियोगिता में हिंदी माध्यम की कक्षा ग्यारह की छात्रा रेणुका प्रथम व  हिंदी माध्यम के कक्षा सात की छात्रा गुंजन द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर पौरुष राज राठौड़, विद्यालय समन्वयक गोपाल वर्मा, सुबोध कुदेशिया, मुकेश सिंह, प्रतियोगिता प्रभारी रिजवाना शेख, कशिश चौहान, मोहम्मद वसीम, अंतिम वर्मा, अनु राठौड़, किरण माली, सिमरन, रेहाना, कोमल, विष्णु विश्नोई, धीरज काबरा, रेखा देवी, अली असगर, आंचल, राजूराम, पवन वर्मा, प्रतीक्षा चौहान, कनिष्का, मोहम्मद शमीर, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद अकील, शब्बीर अहमद, शोभा वर्मा, सुनीता, जितेंद्र कुमार, विकेश राठौड़, निशा चौहान, राजेश्वरी, मोहम्मद असगर आदि ने सहयोग किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................