मकराना में मुस्लिम अकलियत समाज के चुनाव में आशु गौरी बने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष

Sep 29, 2025 - 12:33
 0
मकराना में मुस्लिम अकलियत समाज के चुनाव में आशु गौरी बने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। रविवार को शहर में मुस्लिम अकलियत समाज के चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण संपन्न हुए। 15 अगस्त 2025 से ही कमेटी ने कार्यकारिणी को भंग करते हुए चुनाव कनवीनर समाज की ओर से नियुक्त किये गए। जिसके पश्चात सदस्यता अभियान चलाया गया और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष के लिए फार्म भरे गए और कोषाध्यक्ष पद पर अब्दुल कय्यूम रंगरेज़ निर्विरोध चुने गए। इसके पश्चात दिनांक 28 सितम्बर रविवार को सुबह 8 बजे से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व सहसचिव पद हेतु मतदान की शुरुआत हुई और शाम 6 बजे तक 74.72 प्रतिशत मतदान हुआ। 2885 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 3,861 पंजीकृत मतदाताओं में से बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पर पहुंचे। मतदान केंद्र पर कुल 7 मतदान बूथ बनाये गए। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे। प्रशासन की निगरानी में पूरे दिन मतदान शांतिपूर्वक चलता रहा। समाज के कन्वीनर अब्दुल रहुफ, जाफर हुसैन, मुजफ्फर हुसैन, अब्दुल मजीद खिलजी और मोहम्मद आरिफ मंसूरी ने मतदान व्यवस्था को व्यवस्थित रखने में विशेष योगदान दिया। मतदान समाप्त होने के बाद रविवार ही की रात 9 बजे से मतगणना शुरू हुई और देर रात तक परिणाम घोषित किया गया।
अकलियत जमाअत में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अब्दुल रहीम उर्फ़ आशु गौरी 1738 वोट अर्जित कर जीत हासिल की वहीं उपविजेता अब्दुल शकुर खिलजी को 1004 वोट ही मिले साथ ही 13 नोटा व 130 मत निरस्त हुए, जीत का अंतर 734 वोटों का रहा। इसी कड़ी में उपाध्यक्ष पद पर 3 प्रत्याशीयों में विजेता रहे अब्दुल हकीम बलखी को 1318 वोट मिले वहीं निकटतम उपविजेता शहजाद खलीफा को 863 व मोहम्मद अय्यूब को 409 मत मिले वहीं नोटा को 9 मत व 286 मत निरस्त हुए, जीत का अंतर 455 वोटो का रहा। सचिव पद पर आबिद शेख ने 1373 मत प्राप्त किए वहीं उपविजेता सय्यद मोहम्मद आरिफ ने 1185 मत प्राप्त किए, नोटा को 24 व 303 मत निरस्त किये गए, जीत का अंतर 188 वोटो का रहा। सह सचिव पद पर शाहरुख़ कुरैशी ने 1130 मत अर्जित किए वहीं निकटतम मोहम्मद सुलेमान ने 786 वोट व अब्दुल मनान ने 674 वोट हासिल किए, नोटा को 15 व 280 वोट निरस्त करते हुए 344 वोटो के अंतर से शाहरुख़ कुरैशी विजेता घोषित हुए। 
चुनाव परिणाम घोषणा के पश्चात नाव निर्वाचित पांचो पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर बधाई दी गयी। वहीं आशु गौरी के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाते हुए आशु गौरी जिन्दाबाद के नारे लगाए वहीं दूसरी बार विजेता हुए आशु गौरी ने सभी का धन्यवाद दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................