विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए हुई पोस्टर प्रतियोगिता

Sep 29, 2025 - 12:35
 0
विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए हुई पोस्टर प्रतियोगिता

खैरथल  (हीरालाल भूरानी)  राजकीय महाविद्यालय खैरथल में आयुक्तालय द्वारा निर्देशित सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा के अंतर्गत विकसित भारत विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि विकसित भारत के उद्देश्य को पूरा करने के लिए युवाओं में उत्तरदायित्व बोध जाग्रत करना आवश्यक है, इसी लक्ष्य से महाविद्यालय में सोमवार को सांस्कृतिक समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दीपक चन्दवानी ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं में से हीना कुमारी, कंचन, भारती, शालू, यश्मी, खुशी सोनी, पूजा, स्नेहा, रेणु, काम्या, अंजली, ललिता, स्नेहा आदि विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें प्रथम वर्ष की पूजा ने प्रथम स्थान, प्रथम वर्ष की रेणु व तृतीय वर्ष की खुशी सोनी ने द्वितीय स्थान तथा द्वितीय वर्ष की अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................