गुहाला सैडुवाली डेहरा जोहडी से निकली शाकंभरी माता की विशाल पदयात्रा:उदयपुरवाटी शाकंभरी गेट पर पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )
सीकर जिले के गुहाला सैडुवाली डेहरा जोड़ी से शाकंभरी माता की 11वीं विशाल निशान पदयात्रा सोमवार को उदयपुरवाटी शाकंभरी गेट पर पहुंची तो शाकंभरी कुटुंब परिवार के मूलचंद सैनी व औमप्रकाश सैनी निवास बैटरी ने पुष्प वर्षा के साथ पद यात्रियों का जोरदार स्वागत किया l शाकंभरी कुटुंब परिवार के मूलचंद सैनी ने बताया कि पिछले कई सालों से उक्त विशाल पदयात्रा का शाकंभरी गेट पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाता है l गुहाला से शाकंभरी माता की 11वीं विशाल निशान पदयात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए उदयपुरवाटी होते हुए कोट पहुंचे l कोट में मीणो की ढाणी में रात्रि विश्राम किया गया एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक कारो द्वारा भजनों की रसगंगा प्रभावित की गई l आज मंगलवार को कोट मीणा की ढाणी से श्रद्धालु नाचते गाते हुए शाकंभरी माता के दरबार में पहुंचेंगे जहां निशान माता के दरबार में अर्पित करेंगे l