टुंडपुरा में दो अक्टूबर को संत समागम और भंडारा
हलैना (विष्णु मित्तल) गुरुमाया भक्त मंडल व सिद्ध पुरुष रंगली भगत जी महाराज के शिष्यों की ओर से राष्ट्रीय संत बालक दास महाराज ,साधु बाबा के सानिध्य में गांव टुंडपुरा स्थित श्री गुरुमाया आश्रम पर संत मिलन, यज्ञ की पूर्णाहुति,भंडारे का आयोजन 2 अक्टूबर को होगा। जिसमें देश भर के सन्त और भक्त आदि का आगमन होगा। गुरुमाया आश्रम के सेवादारो ने बताया कि गांव
टुंडपुरा गुरुमाया आश्रम पर 22 सितंबर से 11 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है । 2 अक्टूबर को अखंड रामायण पाठ का समापन,श्रीराम यज्ञ की पूर्ण आहुति ,संत समागम, प्रवचन, संत दर्शन, यज्ञ की पूर्णाहुति,संत समाज की विदाई ,विशाल भंडारा होगा। इस में राजस्थान,उत्तरप्रदेश , दिल्ली गुजरात,महाराष्ट्र,उड़ीसा, उत्तराखंड ,मध्य प्रदेश ,हरियाणा, पंजाब , हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के धार्मिक स्थलों के संत शामिल हो रहे हैं।साथ ही आश्रम निकटवर्ती 30 गांव के लोग भाग ले रहे हैं।


