डोटासरा के जन्म दिन पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया वृक्षारोपण और मरीजों को बांटे फल
डीग (नीरज जैन) महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्म दिन पर जिला अध्यक्ष स्वेता यादव के नेतृत्व में डीग शहर में वृक्षारोपण किया। इसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने जयपुर पहुंच कर प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा को जन्म दिन की बधाई दी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी खोह जनूथर के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के अध्यक्ष डोटासरा का जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनूथर पर मरीजों को फल वितरण कर उनकी लंबी आयु की कामना की । इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा, पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, भरत सिंह देशवाल ,छीतर सिंह पूनिया, राजवीर चौधरी केहरी सिंह परमानंद शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


