तखतगढ़ थाना पहुंचकर पाली एसपी आदर्श सिंधु ने किया अवलोकन
तखतगढ़ (बरकत खा) :- एसपी आदर्श सिंधु रविवार रात 7बजे तखतगढ़ थाना पहुंचे।थाने के भवन व आवासीय क्वार्टरों की जानकारी ली। जर्जर थाने को लेकर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दो साल पूर्व बिपरजॉय तूफान के समय थाने में पानी की ज्यादा आवक हुई।हालांकि एसपी ने थाने के क्षेत्रफल की जानकारी चाही तो कोई भी स्पष्ट जानकारी नही दे पाए।एसपी के प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर सुबह से पुलिस थाना स्टाफ तैयारियों में जुटा रहा।इस मौके बाली एएसपी चैनसिंह महेचा, सीओ जितेन्द्रसिंह व स्टाफ मौजूद रहा।
तखतगढ़ थाने में मीडिया से रू-ब-रू हुए पाली SP ने कहां- थाने में बढ़ते अपराध के प्रति रिव्यू किया गया।आज तखतगढ़ थाने के अवलोकन का समय थोड़ा शॉर्ट रहा।शीघ्र ही थाने आकर CLGबैठक व जन सुनवाई कार्यक्रम रखा जाएगा'।जर्जर थाने के सवाल पर बोले-'नए थाना भवन का बजट आया हुआ है।बरसात के बाद निर्माण शुरू करवाया जाएगा'।तखतगढ़: देरी से थाने पहुंचे SPआदर्श सिंधू तो वाट्टसएप्प पर शिकायत भेजी। SP से नगर में अवैध रूप से चल रहे जुआ सट्टा, स्पा एवं अवैध रूप से बिक रही शराब को रोकने की रखी मांग।शिकायत में पूर्व में शिकायतों के बावजूद भी पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं करने पर जताई नाराजगी।जुआ सट्टा के चालू रहने से नई पीढ़ी को आर्थिक नुकसान उठाने व थाना पुलिस की कथित शह होने का आरोप लगाया। लंबे समय से अवैध गतिविधिया बेखौफ रूप से निरंतर होने से नगर वासियों ने आक्रोश जताया।

