राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अलावडा मंडल ने विजय दशमी उत्सव मनाया और पथ संचलन किया
रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
रविवार 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अलावड़ा मंडल का विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन अलावड़ा़ केंद्र पर मनाया गया। इस उत्सव के मुख्य अतिथि अलावड़ा गांव के ही निवासी विष्णु अवतार जाॅंगिड़ रहे। जो कि राजकीय विद्यालय में व्याख्याता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इस उत्सव के बौद्धिक कर्ता के रूप में संतोषजी उपस्थित रहे। जो कि वर्तमान में अलवर व कोटपूतली विभाग के ग्राम विकास कार्य प्रमुख के हैं। इस संचलन में मुख्य शिक्षक के रूप में खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख मोहित भार्गव ,उपखंड कार्यवाह प्रवेश पंडित, खंड व्यवस्था प्रमुख बलदेव शर्मा, खंड गौ सेवा प्रमुख योगेश प्रजापत, खंड प्रचार प्रमुख उपेंद्र संधू, विशम्बर जैन खंड कार्यकारिणी सदस्य, अभिषेक रावल, शशीकांत शर्मा, दिनेश यादव सहित अन्य कार्यकता व स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।एवं पथसंचलन के दौरान चौकी प्रभारी राजेश सारण सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा ।
इस शुभ अवसर पर लगभग 105 स्वयंसेवक गणवेश में पथसंचलन करते हुए उपस्थित रहे।