द्वितीय सेमस्टर के भूगोल विषय के प्रैक्टिकल 11 अक्टूबर को
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हुए समस्त विद्यार्थियों के भूगोल विषय के प्रैक्टिकल 11 अक्टूबर को महाविद्यालय में आयोजित होंगे। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय की बी ए प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के भूगोल विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है, इस प्रैक्टिकल परीक्षा में सभी विद्यार्थियों को अपना परीक्षा प्रवेश पत्र, कॉलेज आई कार्ड तथा प्रैक्टिकल फाइल लेकर उपस्थित होना है। प्रैक्टिकल परीक्षा का पुनः आयोजन नहीं होगा अतः सभी विद्यार्थी प्रातः 8:30 बजे महाविद्यालय में उपस्थित होवें। अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी अपने परिणाम के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे।