राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिमरावली गोड में योग सत्र का हुआ आयोजन

Oct 7, 2025 - 14:34
 0
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिमरावली गोड में योग सत्र का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़( अलवर) कमलेश जैन 

 श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वाधान में योग प्रचारक केदार नाथ शर्मा द्वारा योग सत्र का आयोजन लक्ष्मणगढ़ तहसील क्षेत्र के विद्यालय चिमरावली गोड मे किया । इस अवसर पर शारीरिक व मानसिक विकास के लिएअनुलोम विलोम प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम  भस्त्रिका प्राणायाम एवं कपालभाति प्राणायाम के साथ सूर्य नमस्कार चक्रासन हलासन सर्वांगासन भुजंगासन शलभासन वज्रासन आदि आसनों का अभ्यास कराते हुए कहा कि हमें  नीम गिलोय आवला एलोवेरा व्हीट ग्रास तुलसी हल्दी के साथ देशी गोमाता का दूध दही घी गो पीयूष का भी सेवन करना चाहिए।
 इस अवसर पर प्रधानाचार्य पी एम मीना शारीरक शिक्षक   मगनलाल जाट रजनी अवस्थी  शुभम मुकेश आदि शिक्षक सहित  छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................