पचलंगी में स्वर्गीय राम सिंह मीणा की मनाई पुण्यतिथि: विद्यालय मे कुर्सी-टेबल किए भेंट

Oct 9, 2025 - 13:37
 0
पचलंगी में स्वर्गीय राम सिंह मीणा की मनाई पुण्यतिथि: विद्यालय मे कुर्सी-टेबल किए भेंट

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी कस्बे के पापड़ा सड़क मार्ग पर स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे भामाशाह हरिकिशन मीणा (सीनियर मैनेजर आरसीएफ लिमिटेड मुंबई )व धर्मेंद्र मीणा (राजस्थान पुलिस) ने गुरूवार को अपने पिता स्वर्गीय रामसिंह मीणा की पुण्य स्मृति मे कस्बे कि महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लोहे कि बनी 20 टेबल -कुर्सी के सेट भेंट किये।संस्था के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह बड़सरा,उदयपुरवाटी के पूर्व उपप्रधान मदन लाल भावरीया,आदिवासी कांग्रेस झुन्झुनू के जिलाध्यक्ष रतन लाल मीणा जोधपुरा,नत्थू सिंह, कैलाश ,गोपाल मीणा, जगमाल मीणा, मुक्ति लाल  सैनी काटलीपुरा, ओमप्रकाश बबेरवाल , नरेश मीणा,गोसेवक राकेश बड़सरा के मुख्य आतिथ्य मे विद्यालय परिसर मे सरस्वती माता कि प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर व माता की प्रतिमा को फुल माला पहनाकर कार्यक्रम शुरू किया गया।जिसमे स्वर्गीय रामसिंह मीणा को श्रद्धांजली देते हुये वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये समाज मे होने वाले इस प्रकार के कार्यक्रमों को समाज की एक नई सोच के साथ बढ़ावा देने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह बड़सरा ने  कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान है जो की गांव के बच्चों के विकास में यह बहुत बड़ा सहयोग है।विद्यालय प्रशासन के द्वारा दानदाताओं व अतिथियों का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया।इस दौरान विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहे।कार्यक्रम समापन पर बच्चों को फल वितरित किये गये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................