कठूमर थाना पुलिस ने अवैध हथियार से फायर कर एक व्यक्ति को घायल करने वाले आरोपी किया गिरफ्तार
कठूमर / दिनेश लेखी। थाना पुलिस ने पिछले दिनों ईसरोता में एक व्यक्ति को पर फायरिंग के आरोपी को शरण देने को लेकर गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि परिवादी गोविंद पुत्र हरिराम गुर्जर ने 6 अक्टूबर को रिपोर्ट दी कि मेरे चाचा श्रीराम गुर्जर करीब शाम सात बजे गांव में घूमकर घर वापिस आ रहे थे कि विश्राम पुत्र कजौडी गुर्जर आदि ने जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार से चाचा पर फायरिंग कर दी जिससे मेरे चाचा के हाथ कोहनी पैर में छर्रे लगे और गंभीर रूप से घायल हो गया।इस मामले में आरोपी को पनाह देने के आरोपी मनीराम पुत्र प्रहलाद जाति मीणा निवासी राजपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में महेश तिवाडी पुनि. थानाधिकारी थाना कठूमर, गुलावसिह उनि, सहित कांस्टेबल वीरेन्द्रसिंह, धर्मवीर, विष्णु कुमार, अशोक कुमार, लक्ष्मीनारायण, ओमप्रकाश मौजूद थे।