विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने विश्व मानक दिवस के उपलक्ष में ली गुणवत्ता की शपथ

Oct 11, 2025 - 13:54
 0
विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने  विश्व मानक दिवस के उपलक्ष में  ली गुणवत्ता की शपथ

कठूमर/ दिनेश लेखी। भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर शाखा कार्यालय के निर्देशानुसार विश्व मानक दिवस 2025 के उपलक्ष में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूरपुर में सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तथा मानकों को बढ़ावा देने के लिए तथा अपने जीवन में मानकीकृत उत्पादन की खरीद के लिए गुणवत्ता शपथ ली इस कार्यक्रम  में  स्थानीय विद्यालय के 170 विद्यार्थियों ने प्रातःकालीन सभा में गुणवत्ता प्रतिज्ञा लेकर समाज में मानकीकरण और गुणवत्ता के महत्व को फैलाने का संकल्प लिया।
 
मनोज कुमार सैनी मुख्य रिसोर्स पर्सन ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत प्रदेशभर के 475 मानक क्लब विद्यालयों के कार्यक्रम में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में गुणवत्ता को प्राथमिकता देंगे तथा उत्पादों, सेवाओं और व्यवहार में उच्च मानकों का पालन करेंगे।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुणवत्ता एवं मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें भविष्य के रूप में प्रेरित करना है, जो आने वाले समय में देश को बनाने में योगदान देंगे।
विश्व मानक दिवस 2025 हर वर्ष की तरह इस बार भी 14 अक्टूबर 2025 को मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम है “एक बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण: एसडीजी 17 पर केंद्रित लक्ष्यों के लिए साझेदारी। यह दिवस उन वैश्विक प्रयासों को रेखांकित करता है जिनके माध्यम से मानक विकास, नवाचार और सतत प्रगति के सेतु बनते हैं। यह इस बात पर बल देता है कि सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और उपभोक्ताओं के बीच सहयोग से ही संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है। भारत में भारतीय मानक ब्यूरो बीआईएस अपनी दीर्घ विरासत के साथ गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता को सशक्त करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिससे मानकीकरण की भावना और “एक गुणवत्ता युक्त भारत” के निर्माण का संकल्प और भी मजबूत होता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................