ढिगावडा रेलवे स्टेशन के समीप 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या; दीपावली के अवकाश पर आया था पूनखर

Oct 21, 2025 - 12:24
 0
ढिगावडा रेलवे स्टेशन के समीप 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या; दीपावली के अवकाश पर आया था पूनखर

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़-मालाखेड़ा रेल मार्ग के मध्य स्थित ढिगावडा रेलवे स्टेशन के यार्ड के समीप मंगलवार को रेलवे के कर्मचारी 25 वर्षीय युवक ने आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करली। जीआरपी के एएसआई सतेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें ढिगावडा रेलवे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी की एक व्यक्ति ने आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन के आगे रेलवे स्टेशन के यार्ड के समीप कूदकर आत्महत्या कर ली है। जोकि अज्ञात है। सूचना पर मौके पर पहुंचे।

जहाँ शव को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। वही घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की शिनाख्त पूनखर, मालाखेड़ा निवासी राहुल मीना पुत्र कालूराम मीना के रूप में हुई है। जिसके शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। इस सम्बंध मृतक के भाई ने रिर्पोट दी है कि  उसका बड़ा भाई राहुल पुत्र कालूराम ग्रुप डी में रेलवे स्टेशन लोनावाला (महाराष्ट्र) में करीब तीन वर्ष से रेलवे में था। जो दीपावली के अवकाश पर पूनखर आया हुआ था। जिसकी मंगलवारवार को ढिगावडा रेलवे स्टेशन पर आश्रम ट्रैन से कटकर मृत्यु हो गई। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................