भैर बाबा की लगाई ढोक, मांगी परिवार कल्याण व वढोत्तरी की मंगत

हतीजर मेला में उमडा जनसैलाब

Oct 25, 2025 - 08:31
 0
भैर बाबा की लगाई ढोक, मांगी परिवार कल्याण व वढोत्तरी की मंगत

हलैना, (भरतपुर) श्री भैर बाबा मेला कमेटी एवं ग्राम पंचायत सहित गांव के सर्वसमाज के द्वारा गांव हतीजर स्थित श्री भैर मन्दिर पर 787 वां श्री भैर बाबा मेला आयोजित हुआ। जिस मेले का समापन एवं पुरूस्कार वितरण प्रशासक प्रतिनिधी गिर्राज सिंह डागुर की अध्यक्षता में हुआ। अथिति गिर्राज सिंह डागुर ने कहा कि मेला व पर्व भारतीय संस्कृति के देन है, ये भाई चारा और प्रेम के प्रतीक है। ऐसे आयोजन से देश व समाज में सेवा के भाव जागरूक होते है और आमजन में देशभक्ति, समाज सेवा एवं सामुहिक रहन-सहन की भावना आती है। मेले में भारी सख्यां में लोग शामिल हुए और भैर बाबा क दर्षन कर ढोक लगाई तथा परिवार कल्याण व बढोत्तरी की कामनाएं की। गांव व पडौसी गांवों के नवजात शिशु के जन्म और 2024-2025 में हुए नव विवाह के जोडों ने मथा टेक कर परिवार सहित जात दी और मेले का आनन्द लिया। गांव की खुशबू कुमारी व मुस्कान ने बताया कि भैर बाबा का मन्दिर आस्था से भरपूर है, ये करीब 700-800 वर्ष पुराना मन्दिर है, जिसमें भैर बाबा की घोडा पर सवार प्रतिमा स्थापित है। जिसके प्रति वैर, बयाना, भुसावर, नदबई, उच्चैन, रूपवास उपखण्ड क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के लोगों की आस्था कायम है साथ ही राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों के लोग भी आते है। वर्ष में एक बार मेला लगता है, जिसमें किसी परिवार में नव विवाह और नवशिशु के जन्म लेने पर परिवार के सभी सदस्य जात देने आते है। गावं के धनवीर सिंह मास्टर, दिलीप सिंह, विश्वेंद्र सिंह ने बताया कि मेला कमेटी और नवयुवक मण्डल के ग्राम पंचायत एवं भामाशाहों के सहयोग से मेले के अवसर पर रंगोली की प्रतियोगिता कराई जाती है और पुरूष व बच्चों की दौड, घोडी व ऊंट दौड भी होती है। रंगोली प्रतियोगिता में गार्गी कुमारी एवं छुटकी ने प्रथम, चंचल कुमारी एवं छोटी ने द्वितीय तथा गीत एवं संगीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही 1500 मीटर की पुरूष दौड में सोंख निवासी जयवीर सिंह ने प्रथम एवं ललिता मूडिया निवासी नवीन कुमार ने द्वितीय, ऊंट दौड में तेहरा निवासी बहादुर सिंह ने प्रथम एवं ललिता मूडिया निवासी अजय भील ने द्वितीय और घोडी दौड में गांव बाई निवासी अमर सिंह ने प्रथम एवं ललिता मूडिया निवासी गोपाल सिंह द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेला कमेटी अध्यक्ष गिर्राज सिंह सरपचं ने बताया कि विजेता व उप विजेता सहित तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को मेला कमेटी के द्वारा पुरूस्कार दिया गया, वही गांव हतीजर निवासी सेवानिवृत बरिष्ठ आईएएस महावीर सिंह की तरफ से घोडी व ऊंट दौड के विजेताओं 21-21 सौ रूपए की राषि प्रदान की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................