राउमावि जाँगरु में व्याख्याता पद रिक्त होने के संदर्भ में ग्रामवासियो ने पीईईओ खोह को दिया ज्ञापन
कठूमर/ दिनेश लेखी।
उपखंड क्षेत्र के गांव जाँगरु के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संबंधित विषयों व्याख्याता नहीं होने पर विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है जिसको लेकर शनिवार को ग्राम वासियों ने विषयों के व्याख्याताओं से पढाई करवाने को लेकर पीईईओ खोह को ज्ञापन दिया।
स्थानीय निवासी योगेन्द्र यादव ने बताया कि स्थानीय विद्यालय वर्ष 2022-23 में माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत हुआ है। जो वर्तमान सत्र 2025-26 में विद्यालय में कक्षा-11 में 36 व कक्षा-12 में 22 विद्यार्थी अध्ययनरत है। लेकिन विद्यालय में एक भी व्याख्याता कार्यरत नहीं होने के कारण स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापको द्वारा कक्षा-11 व 12 में अध्यापन करवाया जा रहा है।
इस मौके पर विष्णु यादव, नंदलाल यादव, यशवंत यादव, बच्चू यादव, राम खिलाड़ी यादव, मुलायम यादव, राहुल, अशोक, प्रेम प्रजापत, अजय यादव सहित ग्रामवासी मौजूद थे।