डीग पुलिस का साइबर ठगों पर वज्र प्रहार:भीलमका से 22 साइबर ठग गिरफ्तार, 8 किशोर निरुद्ध

पुलिस ने उनके कब्जे से 28 मोबाइल ,4 ट्रैक्टर ,2 बोलेरो,एक जे सी बी और एक बाइक की जब्त

Oct 26, 2025 - 05:17
 0
डीग पुलिस का साइबर ठगों पर वज्र प्रहार:भीलमका  से 22 साइबर ठग गिरफ्तार, 8 किशोर निरुद्ध

डीग (नीरज जैन) 25  अक्टूबर एस पी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीग थाना क्षेत्र के गांव भीलमका एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर 8 विधि से संघर्षरत किशोरों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, एवं अन्य अवैध सामग्री के साथ 4 ट्रैक्टर, 2 बोलेरो वाहन, 1 जेसीबी मशीन और 1 मोटरसाइकिल को  जब्त किया है। अचानक हुई इस पुलिस की कार्यवाही से  पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

एस पी ओम प्रकाश मीणा ने बताया है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य डीग जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाना तथा क्षेत्र में सक्रिय ठगों के नेटवर्क को तोड़ना है। उन्होंने बताया कि  जिले में ऑनलाइन ठगी, फर्जी बैंक कॉल और सोशल मीडिया फ्रॉड की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। जिस पर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से ठगों के सक्रिय नेटवर्क की पहचान कर सुनियोजित ढंग से यह कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीग अखलेश शर्मा , उप अधीक्षक पुलिस (साइबर) कृष्ण कुमार, उप अधीक्षक पुलिस वृत नगर मनोज कुमार गुप्ता, उप अधीक्षक पुलिस कामां धर्मराज चौधरी, थानाधिकारी कोतवाली डीग विजय कुमार मीणा, थानाधिकारी नगर राम भरोसी मीणा, थानाधिकारी कामां ताराचंद शर्मा, थानाधिकारी कुम्हेर जितेंद्र सिंह, थानाधिकारी खोह विशंभर सिंह सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

एस पी मीणा का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस जब्त किए गए वाहनों एवं मशीनों की खरीद के वित्तीय स्रोतों की जांच भी कर रही है।
 आरोपियों के अंतरराज्यीय नेटवर्क एवं ठगी के तरीकों का खुलासा करने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। साइबर ठगो के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
थाना कोतवाली प्रभारी विजय सिंह मीणा ने  आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ठगी की घटना सामने आए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाने पर संपर्क करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................