कठूमर से खाटू श्याम बाबा को लाने के लिए रवाना हुई श्याम भक्तो की टोली

Oct 26, 2025 - 06:27
 0
कठूमर से खाटू श्याम बाबा को लाने के लिए रवाना हुई श्याम भक्तो की टोली

कठूमर (दिनेश लेखी)  कस्बे के मसारी रोड पर स्थित धुंधकुटी मंदिर परिसर में नव निर्मित खाटू श्याम बाबा का मंदिर निर्माण किया गया। जिसमें प्रतिमा स्थापना के लिए बाबा की सेना शनिवार को जयपुर रवाना हुई। कठूमर में भगवान खाटू श्याम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बाबा का सेना रवाना हुई। 
इस मौके सोमेश्वर चौधरी ने बताया कि खाटू श्याम का जन्मोत्सव यहां हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी को मनाया जाता इस उपलक्ष्य में कस्बे के मसारी रोड पर भगवान खाटू श्याम मंदिर का निर्माण भी इसी प्रकार ने किया है। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा सभी क्षेत्रवासियों एवं श्याम प्रेमियों के सहयोग से 1 नवंबर 2025 को की जावेगी। खाटू श्याम को भगवान श्री कृष्ण का अवतार माना जाता है, राजस्थान के सीकर जिले में मौजूद श्री खाटू श्याम मंदिर एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है।

इस मंदिर की रक्षा के लिए उस समय अनेक राजपूतों ने अपना प्राणोत्सर्ग किए थे। साल 1720 ई. में इस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। तब से यह मंदिर उसी स्थिति में है। खाटू श्याम का जन्मोत्सव यहां हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी को मनाया जाता है। खाटू श्यामजी मंदिर में प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष में बड़े मेले का आयोजन होता है। यह मेला फागुन सुदी दशमी के आरंभ और द्वादशी के अंत तक लगता है। इस मौके पर सभी श्याम प्रेमी बाबा की सेना मौजूद थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................