11 हजार केवी लाइन की चपेट में आया युवक: खेत के आगे से कीकर काटने गया था, कानूनी कार्रवाई की मांग

Oct 26, 2025 - 06:41
 0
11 हजार केवी लाइन की चपेट में आया युवक:  खेत के आगे से कीकर काटने गया था, कानूनी कार्रवाई की मांग

गोविंदगढ़ कस्बे के पास खेस्ती गांव में 11000 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक ओमप्रकाश की मौत हो गई। उसे शाम करीब 5 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई। ओमप्रकाश गोविंदगढ़-खेस्ती सड़क मार्ग पर बृजलाल के खेत के आगे से कीकर काटने गया था। वहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। कीकर की लंबी टहनी उठाते समय वह पास से गुजर रही 11000 केवी की ढीली विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया।

ओमप्रकाश के पिता उदलराम ने घटना की सूचना पुलिस को दी और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................